बिलासपुर (संवाद)। हतेवा गांव में शतायु हर्बल हॉस्पिटल सरकपुर की ओर से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच कर 46 रोगियों को दवाएं वितरित कीं। अधिकांश मरीज दमा और अस्थमा से पीड़ित मिले। हॉस्पिटल संस्थापक डॉ. शैलेश रौसा ने कहा कि बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान, कम शारीरिक गतिविधि और प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और परामर्श से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और प्रदूषण से बचाव की सलाह दी।