फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलगोटियास ने थाई यूनिवर्सिटी से किया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने थाईलैंड की क्रिक यूनिवर्सिटी के साथ लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा, शोध, छात्र-फैकल्टी आदान-प्रदान और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। क्रिक यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट फॉर इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. डॉ. जारन मलुलीम ने एलओआई पर हस्ताक्षर किए। प्रस्तावित सहयोग में संयुक्त शोध परियोजनाएं, शोध प्रकाशन, शोध सुविधाओं का साझा उपयोग, छात्र एक्सचेंज, क्रेडिट ट्रांसफर, फैकल्टी प्रशिक्षण और महिला नेतृत्व विकास शामिल हैं। गलगोटियास यूनिवर्सिटी जापान, वियतनाम, फ्रांस और ब्रिटेन के संस्थानों के साथ भी शैक्षणिक समझौते कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें