फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण के सुपरवाइजर व ठेकेदार ने काटे पेड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की जांच में यूनिटेक हाइट्स सोसाइटी के पास काटे गए विलायती बबूल के 10 पेड़
विज्ञापन

वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पेड़ों की लकड़ियों को जब्त किया, नहीं ली थी काटने की अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर चाई-3 के यूनिटेक हाइट्स सोसाइटी के पास ग्रीन बेल्ट के पेड़ों को प्राधिकरण के सुपरवाइजर और ठेकेदार ने काटा था। ये खुलासा वन विभाग की जांच में हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में आंधी से पेड़ गिरने और सफाई कराने का हवाला दिया था लेकिन जांच में पेड़ों को हाल ही में काटे जाने की जानकारी मिली। जांच के बाद वन विभाग ने सुपरवाइजर और ठेकेदारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ लकड़ियों को जब्त कर लिया है।

सेक्टर चाई-3 की ग्रीन बेल्ट में पेड़ काटने की शिकायत वन विभाग को मिली थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 100 से अधिक पेड़ काटे गए हैं। पेड़ काटने के बाद लकड़ी को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। शिकायत पर डीएफओ ने टीम गठित कर जांच सौंपी। मंगलवार को टीम ने जांच कर रिपोर्ट भेज दी है। रेंजर अनामिका का कहना है कि ग्रीन बेल्ट में विलायती बबूल के 10 पेड़ काटे गए। इन्हें प्राधिकरण के सुपरवाइजर अनूप भाटी के कहने पर ठेकेदार मुजम्मिल ने कटवाया था। पूछताछ में सुपरवाइजर ने ग्रीन बेल्ट की सफाई करने का दावा किया था। ऐसे में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी ले जाने की भी अनुमति नहीं थी। इस कारण लकड़ी समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। अफसरों का कहना है कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 100 पेड़ काटने की बात झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों की संख्या पर फिर उठे सवाल
शिकायतकर्ता का कहना है कि ट्रॉली पेड़ों की लकड़ी से भरी थी। करीब 100 पेड़ काटे गए हैं लेकिन विभाग 10 पेड़ बता रहा है तो मौके पर जाकर गिनती की जाएगी। आरोप है कि देबू मोटर्स कंपनी में भी विभाग ने पेड़ों की संख्या कम दिखाई थी जबकि वहां पर 1000 से अधिक पेड़ काटे गए थे। मौके का मुआयना कर फिर अफसरों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें