माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब की जुवेनाइल विंग की ओर से राजकीय किशोर अवलोकन गृह बालक में डर्मेटोलॉजी केयर कैंप एवं हाइजीन किट वितरण अभियान आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक किशोरों की त्वचा संबंधी जांच कर चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां दी गईं। विशेषज्ञों ने एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, खुजली, दाद और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं की पहचान कर उनसे बचाव के तरीके बताए। किशोरों को स्वच्छता, संतुलित आहार और त्वचा की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने कहा कि ऐसे अभियान किशोरों के स्वास्थ्य और सकारात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रो.डॉ. ऋषिकेश दवे, डॉ. राम मूर्ति शर्मा, डॉ. सुनीत कुमार घई, अश्वनी पंवार, डॉ. वैशाली अरोड़ा, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. सत्या, डॉ. सिमरन व डॉ. गोपाल समेत अन्य मौजूद रहे।