नई दिल्ली। एनडीएमसी ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में सुविधा शिविर लगाया। इसमें पर्सनल, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, कर, प्रवर्तन, वाणिज्यिक और संपदा विभाग जैसे 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान 120 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ऐसे मामले में जिनमें नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता थी, उनमें अधिकारियों ने स्पष्टता और समाधान की संभावित समयसीमा भी साझा की। एनडीएमसी ने इस मौके पर जन सुविधा पोर्टल भी लॉन्च किया। इसके जरिये लोग ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। ब्यूरो