फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनडीएमसी ने कर्मचारियों को समर्पित की आधुनिक कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका केंद्र में बनी कैंटीन में 50 लोगों के बैठने की है व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कर्मचारियों के लिए पालिका केंद्र में अत्याधुनिक विभागीय कैंटीन का उद्घाटन किया। एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने कैंटीन को कर्मचारियों को समर्पित किया, जो आईआरसीटीसी के सहयोग से संचालित की जाएगी।
करीब 1200 वर्गफीट में फैली इस कैंटीन में 50 लोगों के बैठने और 10 लोगों के खड़े होकर खाने की व्यवस्था है। कैंटीन में उत्तर और दक्षिण भारतीय व्यंजन, नाश्ता, दोपहर का भोजन, स्नैक्स और पेय पदार्थ परोसे जाएंगे। एनडीएमसी ने कैंटीन में प्लास्टिक मुक्त नीति को अपनाते हुए सभी खाद्य पदार्थ स्टील के बर्तनों में परोसने का निर्णय लिया है। यह पहल पर्यावरण-संवेदनशीलता के साथ स्वच्छता और स्थायित्व को भी बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सभी कार्यदिवसों में खुली रहेगी और पालिका केंद्र के कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए किफायती एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी। गुणवत्ता और मात्रा की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। कैंटीन परिसर में पहले से ही एक मदर डेयरी आउटलेट भी मौजूद है, जो आइसक्रीम और अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें