ग्रेटर नोएडा। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज महिला वालीबॉल प्रतियोगिता में नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) की टीम अव्वल रही। दादरी के धूम-मानिकपुर गांव स्थित एनसीपीई में इसका आयोजन किया हुआ। जिसमें एलआर कॉलेज गाजियाबाद दूसरे और कुमारी मायावती पीजी महिला कॉलेज बादलपुर तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान एनसीपीई की खिलाड़ी नसरीन खातून को यूपी वालीबॉल एसोसियेशन के सदस्य डॉ. सौरभ पाल ने दिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली 16 खिलाड़ियों का चयन 10 से 14 दिसंबर तक लखनऊ स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली नार्थ जोन महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए होगा। इस अवसर पर एनसीपीई के प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय, डॉ. यशोदा रानी, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. अन्वेषा सोनकर, दाताराम, लक्ष्मीकांत, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. विनिता राणा आदि ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्यूरो