फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परेड के जरिए अनुशासन और सामंजस्य का अद्भुत प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एनसीसी फेस्ट और रैंक सेरेमनी हुई। मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कैडेट्स को नेतृत्व, समर्पण और देश सेवा का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट और परेड के जरिए अनुशासन और सामंजस्य का प्रदर्शन किया। कैडेट्स और विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत भी किए। वैदिक क्लब और अन्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं बल्कि जीवन का वह अनुशासन है जो युवाओं को नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की राह पर ले जाता है। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें