फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक चालक ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर बने लुहारली टोल प्लाजा पर 8 सितंबर को एक चालक ने ट्रक चलाते हुए टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ दिया। इसके साथ ही कर्मचारी पर वाहन चढ़ाने के प्रयास का भी आरोप है। हालांकि, कर्मचारी बाल-बाल बच गया। टोल प्लाजा के मैनेजर ने चालक के खिलाफ दादरी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि चालक टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था। कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की तो उसने ट्रक सीधे बैरिकेड पर चढ़ा दिया और ट्रक को सड़क पर छोड़कर भाग गया। इस कारण सड़क पर जाम लग गया। टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें