फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवर और नालियों के ओवरफ्लो से जूझ रहा नवादा गांव

विज्ञापन
सुन्नत गोयल, निवासी
विज्ञापन
- मुख्य प्रवेश द्वार पर खुले सीवर, सड़क पर बहता गंदा पानी और बदबू से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

- आए दिन वाहन चालक हो रहे चोटिल
फोटो-
उदय राज पटेल
ग्रेटर नोएडा। नवादा गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर लोगों को खुले सीवर और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर फैला गंदा पानी, सीवर से उठती बदबू और खुला मुहाना हादसों का खतरा बढ़ा रहा है। नवादा गांव (सेक्टर-20) के निवासी करीब चार साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ है। आए दिन कार और बाइक खुले सीवर में गिर जाती हैं, जिससे चालक चोटिल हो रहे हैं। रात में अंधेरे के कारण खुले सीवर को देख पाना भी मुश्किल होता है।
सीवर ओवरफ्लो होने के साथ नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहता रहता है। कई जगह नालियां जाम होने से पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे पूरे रास्ते पर गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों को इसी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। प्रवेश द्वार पर ही ऐसे हालात होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

स्थायी समाधान की मांग-
निवासियों ने संबंधित विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से खुले सीवर को सुरक्षित तरीके से ढकने, नियमित सफाई कराने और ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट-
सीवर की समस्या करीब चार साल से बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। खुले सीवर से हर समय हादसे का डर बना रहता है। - सुमित नागर, निवासी
आए दिन कार या बाइक खुले सीवर में गिर जाती है। इससे वाहन चालक चोटिल होते हैं। इसके बावजूद सीवर को ढकने की व्यवस्था नहीं की गई है। - सुन्नत गोयल, निवासी

सुन्नत गोयल, निवासी

सुन्नत गोयल, निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें