ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ शालू पिल्लई ने हेड गर्ल नव्या अग्रवाल व हेड बॉय प्रद्युम्न दत्त तिवारी ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कि वे अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का सत्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव डॉ वीके गंजू ने कहा कि छात्र पदाधिकारी पद की गरिमा व प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम करें। स्कूल द्वारा छात्रों को यह जिम्मेदारी इसलिए दी जाती है ताकि वे स्कूल,परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभा सकें। इस मौके पर शिव कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो