एक दिन के लिए नव्या एसीपी और परिधि बनीं इंस्पेक्टर हजरतगंज
लखनऊ। राजभवन स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा-8 की छात्रा नव्या गुप्ता और परिधि चौहान को एक दिन के लिए एसीपी हजरतगंज और इंस्पेक्टर हजरतगंज बनाया गया। मिशन शक्ति के तहत दोनों छात्राओं को यह जिम्मेदारी दी गई थी।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि दोनों छात्राओं के नेतृत्व में मिशन शक्ति की रैली निकाली गई। दोनों ने लड़कियों को महिला सशक्तीकरण, हेल्पलाइन नंबर, यूपीकॉप एप और महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। दोनों को थाने पर बने महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराया गया व प्राथमिक विद्यालय की विद्यार्थी को मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया। साथ ही थाने के अभिलेखों व पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। दोनों छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों पर पंफलेट का वितरण किया। अंत में दोनों छात्राओं की मौजूदगी में जीपीओ के पास नेशनल पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, डायल 112 व साइबर क्राइम 1930 के बारे में जानकारी दी।