बिलासपुर में नव रात्र पर कन्या पूजन कर भोजन कराते ब्रती । संवाद
बिलासपुर (संवाद)।
क्षेत्र में नवरात्र का पर्व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन देवी मंदिर परिसर में मां भगवती का रात्रि जागरण किया गया। इस दौरान जितेंद्र और राजकुमार वर्मा की टीम ने मां का भव्य शृंगार किया। साथ ही, कई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं और भजनों के साथ तारा रानी की कथा सुनाई गई। कन्याओं को भोजन कराकर व्रत का पारण किया गया। भक्तों ने माता रूपी कन्याओं की पूजा कर उन्हें भेंट दी।