ग्रेटर नोएडा के लखनावली स्थित आईटीबीपी की 39वीं वाहिनी में नवरात्र किया गया कन्या पूजन । स्रो
ग्रेटर नोएडा। लखनावली स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 39वीं वाहिनी में सोमवार को नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हवन-पूजन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वाहिनी परिसर में विधि-विधानपूर्वक हवन और पूजा-अर्चना की गई। 39वीं वाहिनी के कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल ने अधिकारियों और परिवारजनों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कन्या पूजन कर कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। ब्यूरो