नोएडा। शहर के मंदिरों में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। सेक्टर-62 स्थित वैदिक प्रचार संस्थान के श्री विनायका व कार्तिकेय मंदिर में चंडी होमम, दीप पूजा और गोलू आकर्षण रहे। मां दुर्गा और मां त्रिपुर सुंदरी का अभिषेक कर चांदी के कवच से श्रृंगार किया गया। महाप्रसाद वितरण और अन्नदान में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव में कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां भी हुईं। वहीं, सेक्टर-22 स्थित श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर में ललिता सहस्रनाम पाठ, गोलू सज्जा और चना प्रसाद वितरण किया गया।