फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे नासिर, रितेश करेंगे मुख्यमंत्री से पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डबल फाटक पुल की जाम की समस्या जनप्रतिनिधियों के एजेंडे में भी शामिल हो गया है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए अब विधायक भी इसे उच्च स्तर पर उठाने की तैयारी कर रहे हैं। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने स्वीकार किया कि पुल की समस्या बेहद पुरानी है जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आबादी बढ़ रही है और ट्रैफिक का दबाव बहुत बढ़ चुका है। अधिकारियों से कई बार चर्चा की है। नया पुल बने या मौजूदा पुल चौड़ा किया जाए, यही दो विकल्प है। इस समस्या को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण हो। विधायक ने स्पष्ट कहा कि पुल के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों की संख्या अब मौजूदा चौड़ाई के अनुरूप बिल्कुल भी नहीं है इसलिए तकनीकी रूप से इसका विस्तार या फिर नया पुल अनिवार्य हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि वह कई बार अधिकारियों से इस समस्या को लेकर बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या गहरी है। आने वाले विधानसभा सत्र में डबल फाटक पुल का मुद्दा सदन में वह उठाएंगे। बढ़ती आबादी और वाहनों की वजह से एक और नया पुल बनना बेहद जरूरी हो चुका है। इस पुल से हजारों लोग रोज गुजरते हैं। हाजी नासिर ने कहा कि यदि सरकार नए पुल की स्वीकृति दे देती है तो वाहनों का दबाव विभाजित हो जाएगा और भारी राहत मिलेगी। इस मामले में रेलवे विभाग की सक्रियता पर भी दोनों विधायकों ने स्पष्ट किया है कि वह रेलवे के प्रस्ताव में संशोधन की मांग करेंगे ताकि पुल को चौड़ा बनाया जाए या फिर एक अतिरिक्त नया पुल स्वीकृत कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें