यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा कस्बे में जारी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को आचार्य हरिओम शरण जी ने राजा परीक्षित के जन्म, आत्मदेव जी के चरित्र और धुंधकारी को प्राप्त हुए मोक्ष का प्रसंग सुनाया। वहीं, शाम को आयोजित आरती में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि कथा इसी प्रकार जारी रहेगी।