फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-56 में श्री राम रसायन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य मनीष कौशिक महाराज ने ध्रुव और प्रह्लाद चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संसार से मिलने वाला सुख सीमित है, जबकि भगवान शाश्वत सुख, शांति और भक्ति प्रदान करते हैं। ध्रुव चरित्र से भक्ति, ज्ञान और जीवन व्यवहार की सीख मिलती है। वहीं प्रह्लाद के अटूट विश्वास से विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर की शरण में रहने की प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के जयघोष लगाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें