फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कोना : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उद्योग विहार सेक्टर-82 में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सेक्टर-61 स्थित निजी अस्पताल की ओर से लगाए गए शिविर में दर्जनों निवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में हड्डियों और कैल्शियम की जांच के लिए बीएमडी मशीन तथा हृदय की जांच के लिए ईसीजी की सुविधा उपलब्ध रही। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन की जांच भी नि:शुल्क की गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में आरडब्ल्यूए टीम ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। निवासियों ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे शिविर नियमित आयोजित करने का आग्रह किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें