रबूपुरा (संवाद)। भगवान इंद्र ने अपने क्रोध के कारण वृंदावन में मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। लोग बारिश के कारण परेशान होने लगे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया जिसके बाद उन्होंने गांव के लोगों की रक्षा की। गोवर्धन लीला की यह कथा मंगलवार को गांव भुन्ना तगा में चल रही भागवत कथा के दौरान कक्षा व्यास ने कहीं। मंगलवार को पवन शर्मा, कोमल पंडित, धर्मवीर शर्मा, विजय शर्मा, सुभाष शर्मा, सत्यपाल शर्मा, राजवती देवी, सुधा शर्मा, निशा आदि मौजूद रहीं।