महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान
यमुनानगर। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी में शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस समारोह की शुरुआत प्राचार्या डॉ. करुणा की महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सभी संकाय सदस्यों महाविद्यालय कर्मचारियों और छात्रों ने भी समाजवाद के महान प्रतीक महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. वीएस ढिल्लों ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता नंदनी प्रथम, नेहा द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही। छात्रों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों से पर प्रकाश डालते हुए भाषण और भजन प्रस्तुत किया। संवाद