फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से जुड़ा नमो भारत कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह सराय काले खां स्टेशन से संचालित होगी नमो भारत ट्रेन
विज्ञापन

यात्री बिना स्टेशन से बाहर निकले एक सिस्टम से दूसरे में शिफ्ट होंगे
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के नमो भारत स्टेशनों को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के चार प्रमुख स्टेशन से जोड़ दिया गया है। इनमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार और गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
सराय काले खां को मेट्रो की पिंक लाइन, न्यू अशोक नगर को ब्लू लाइन, आनंद विहार को ब्लू और पिंक लाइन और गाजियाबाद को रेड लाइन से जोड़ा गया है। इस व्यवस्था के तहत यात्री बिना स्टेशन से बाहर निकले सीधे एक सिस्टम से दूसरे में शिफ्ट हो पाएंगे। बताया जा रहा है कि इस माह नमो भारत ट्रेनों का परिचालन सराय काले खां स्टेशन से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




इंटीग्रेशन के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए स्टेशनों पर पैदल पुल, ट्रैवलेटर, एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। अब यात्रियों को किसी तरह की असुविधा के बिना ही एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन तक पहुंचने का मौका मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से सफर का समय कम होगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी ) का मानना है कि इस इंटीग्रेशन से यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वे दिल्ली से लेकर गाजियाबाद और मेरठ तक निर्बाध यात्रा कर सकेंगे जहां पहले यात्रियों को अलग-अलग साधन बदलने में समय और परेशानी झेलनी पड़ती थी। वहीं, अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन




बहु-मॉडल इंटीग्रेशन पर फोकस

नमो भारत स्टेशनों को डिजाइन करते समय खासतौर पर बहु-मॉडल इंटीग्रेशन पर ध्यान दिया गया है इन्हें मेट्रो के साथ-साथ रेलवे और बस स्टेशनों से भी जोड़ा जा रहा है। इसका मकसद यह है कि यात्री एक ही जगह पर सभी प्रकार के परिवहन साधनों का उपयोग कर सकें। दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लाखों यात्री मेट्रो और अन्य साधनों से सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो और आरआरटीएस का इंटीग्रेशन बड़ी राहत देगा। समय की बचत होगी, भीड़ का दबाव घटेगा और यात्रियों की संख्या में वृद्धि से सड़क पर वाहनों की निर्भरता भी कम हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें