फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida News: एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी, 4.47 लाख का नाम कटा; इन लोगों को भेजा जाएगा नोटिस

Tue, 06 Jan 2026 09:16 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों की ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। सूची से 4.47 लाख नाम कटे, अब 14.18 लाख मतदाता बचे हैं। नाम जोड़ने व कटवाने के दावे 21 जनवरी तक लिए जाएंगे, अंतिम सूची 7 मार्च को प्रकाशित होगी।

विज्ञापन
सूची से 4.47 लाख नाम कटे - फोटो : डीडी न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मंगलवार को तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट जारी कर दिया है। मतदाता सूची से 4.47 लाख मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। अब तीनों विधानसभा क्षेत्र में 14.18 लाख मतदाता बचे हैं। सूची जारी करने के साथ ही प्रशासन ने नाम जोड़ने और कटवाने के दावे व आपत्तियां मांगी हैं। जिले के लोग 21 जनवरी तक आपत्ति व दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। 7 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन


चार नवंबर से 26 दिसंबर के बीच जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चला था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को सभी बूथों पर बीएलओ एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची के साथ बैठे। साथ ही उनके पास लापता मतदाताओं की सूची भी रही। अफसरों ने बताया कि एसआईआर में 4.47 लाख मतदाता नहीं मिले हैं। 

इनमें मृतक, जिला छोडने वाले व अन्य शामिल हैं। उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। अब मतदाता सूची में 14.18 लाख मतदाता बचे हैं। मतदाता सूची पर जिले के लोगों से आपत्तियां व दावे मांगे गए हैं। 21 जनवरी के बीच लोग आपत्ति व दावे दर्ज करा सकते हैं। लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व कटवाने का भी आवेदन कर सकते हैं। 7 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


176228 मतदाताओं को जारी होगा नोटिस
अफसरों ने बताया कि 176228 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरकर जमा किया है, लेकिन वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। अब इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर साक्ष्य उपलब्ध कराने को बोला जाएगा। हालांकि इस संबंध में अफसर भारत निर्वाचन आयोग के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अफसरों का कहना है कि आयोग से दिशा-निर्देश आने के बाद नोटिस जारी होंगे।

बूथों पर बैठे बीएलओ, नाम देखने पहुंचे मतदाता
बीएलओ एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची को लेकर बूथों पर बैठे। जहां मतदाताओं को सूची दिखाई गई। साथ ही बीएलओ को लापता मतदाताओं की सूची भी दी गई थी। ताकि अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वो लापता वाली सूची में देख सके। बीएलओ नाम जुड़वाने, कटवाने के फार्म भी लेकर बैठे थे। काफी जगह मतदाताओं ने सूची में गलतियां भी पकड़ी और उसकी जानकारी दी।

156 बूथ और 101 केंद्र नए बनाए गए
भारत निर्वाचन आयोग ने 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने का आदेश दिया था। पहले यह संख्या 1500 थी। आदेश पर प्रशासन ने मतदान केंद्रों और बूथों का विभाजन किया। विभाजन के बाद 101 मतदान केंद्र और 156 बूथ नए बनाए गए है। नोएडा विभानसभा क्षेत्र में 37 केंद्र और 59 बूथ नए बनाए गए हैं। जबकि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 58 केंद्र और 76 बूथ नए बनाए गए हैं। जेवर में 6 केंद्र और 21 बूथ बनाए गए हैं।
 
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान बूथ व केंद्रों की संख्या
विधानसभा क्षेत्र   केंद्र बूथ
नोएडा    2,33,811
दादरी 3,03,794
 जेवर       2,07,419
  कुल              74,32,024
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें