ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आर्य समाज सूरजपुर के वार्षिकोत्सव में आर्य समाज की ओर से जेवर हवाई अड्डे का नाम स्वामी दयानंद के नाम पर रखने की मांग की गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार आर्य ने इसकी मांग की है। इस मौके पर आचार्य स्वदेश जी महाराज, स्वामी वेदानंद जी महाराज, ब्रह्मचारी आर्य सागर, प्रधान विजेंद्र सिंह आर्य, आचार्य करण सिंह, कमल सिंह आर्य, मूलचंद शर्मा, महावीर सिंह आर्य, पंडित धर्मवीर आर्य,सुभाष चंद्र शर्मा समेत लोग उपस्थित थे।