फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय फुटबॉल टीम के लिए खेलना चाहते हैं नैतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा स्टेडियम फुटबॉल प्रोग्राम में चुने गए नैतिक सिंह रावत का लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए खेलना है। सेक्टर-22 निवासी नैतिक, सेक्टर 33 स्थित एसीसी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 9 के छात्र हैं। करीब सात वर्षों से वह नोएडा स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नोएडा प्रीमियर बेबी लीग में पांच बार हिस्सा लिया और दो बार बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा उन्होंने नोएडा स्तर पर दो और दिल्ली स्कूल स्तर पर दो टूर्नामेंट जीतने में अहम भूमिका निभाई। कोच अनादि बरुआ ने बताया कि नैतिक की सबसे बड़ी ताकत उनकी मजबूत बॉल कंट्रोल है। इससे वह डिफेंडरों को चकमा दे पाते हैँ। हाल ही में उन्होंने अशोका एफसी की ओर से दिल्ली अंडर-15 यूथ लीग (एआईएफएफ के अंतर्गत) में प्रतिनिधित्व किया। नैतिक के पिता विनोद सिंह रावत और उनकी मां संगीता रावत भी बेटे की मेहनत को सबसे बड़ी ताकत मानती है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर प्रतिभा को सही प्रशिक्षण और परिवार का भरोसा मिले तो कई बार साधारण सी शुरुआत असाधारण सपनों में बदल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें