फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूल फांक रहे नगर पंचायत के वाहन

विज्ञापन
जहांगीरपुर नगर पंचायत कार्यालय में धूल फांक रहे पानी के टैंकर। अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में धूल फांक रहे पानी के टैंकर, ऑटो और सफाई गाड़ी
विज्ञापन

-लंबे समय से नहीं हुआ इस्तेमाल, लाखों की सरकारी संपत्ति हो रही बर्बाद
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। कस्बे में आमजन की प्यास बुझाने और सफाई व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाले पानी के टैंकर, ऑटो रिक्शा और दवा छिड़काव के विशेष टैंकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में खड़े होकर धूल फांक रहे हैं। लंबे समय से इस्तेमाल नहीं होने और रखरखाव के अभाव में सरकारी वाहन धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।
मंगलवार को आमजनों की शिकायत पर नगर पंचायत कार्यालय की पड़ताल की गई। परिसर में कई पानी के टैंकर, ऑटो रिक्शा और दवा छिड़काव करने वाले वाहन लंबे समय से खड़े मिले। इनके आसपास घास उगी हुई थी और सफाई भी नहीं कराई गई थी। लंबे समय से खड़े रहने के कारण कई वाहनों के टायरों की हवा तक निकल चुकी है। इससे सरकारी संपत्ति के रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में नहीं की जाती फॉगिंग-
जहांगीरपुर निवासी निशांत, हरीश, तेजवीर और सुनील ने बताया कि कस्बे और आसपास के गांवों में कई महीनों से मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। उनका कहना है कि कार्यालय में मौजूद वाहनों का उपयोग किया जाए, ताकि सफाई और फॉगिंग व्यवस्था बेहतर हो सके। सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों की भी लंबे समय से देखभाल नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोट-
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कई वाहन हैं, जो खराब हो गए हैं। नए वाहनों के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। -गजेंद्र मीणा, अध्यक्ष, नगर पंचायत जहांगीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें