फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडवेज बसों के सफर में आज से ज्यादा ढीली होगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए अब पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। सोमवार को रोडवेज ने बढ़ा किराया (25 पैसे प्रति किमी) लागू कर दिया है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद रुहेलखंड और बरेली डिपो में इसको लेकर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। रात 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया। बरेली से लखनऊ के लिए अब 64, आगरा के लिए 58 और दिल्ली के लिए 67 रुपये ज्यादा किराया देना होगा। बदायूं और पीलीभीत के लिए 13-13 रुपये, शाहजहांपुर के लिए अब 23 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। रीजन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो से रोजाना करीब 80-85 लाख रुपये का लोड फैक्टर मिलता है। किराया वृद्धि के बाद रोडवेज की आय में तो इजाफा होगा, लेकिन अब तक निगम ने बसों और रोडवेज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन

पहले किराया नया किराया
आनंद विहार374441
लखनऊ 295359
गाजियाबाद 337400
मुराराबाद138163
रामपुर93110
पीलीभीत6275
बदायूं6273
शाहजहांपुर103126
आगरा260318
बहेड़ी5084
हल्द्वानी144160
फर्रुखाबाद143175
कौशाम्बी507580

वर्जन-
रोडवेज बसों में किराया वृद्धि प्रस्तावित थी। सोमवार को मुख्यालय से आदेश आने के बाद प्रति किलोमीटर प्रति यात्री किराये में 25 पैसे की वृद्धि की गई है। सोमवार रात 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है। - राजेश कुमार, एआरएम रुहेलखंड डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें