फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांव नियामतपुर और गढ़ी धर्मी में ध्वस्त कराए अतिक्रमण

Sun, 29 Jan 2023 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नियामतपुर व गढ़ी धर्मी में ध्वस्त कराए अतिक्रमण
विज्ञापन

टूंडला। सरकारी भूमि व रास्तों पर अतिक्रमण पर प्रशसन सख्त नजर आ रहा है। शनिवार को तहसीलदार ने दो विवादित रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराते हुए निस्तारण कराया।
तहसीलदार डा. संतराज सिंह ने बताया कि राजस्व गांव नियामतपुर में उदय सिंह ने दबंगई से रास्ते पर बड़ा गेट लगा दिया था। इस मामले में क्षेत्रीय लेखपाल राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार को भेजा गया था, किंतु वे निस्तारण नहीं करा पाए। शनिवार को उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर अवैध रूप से बनाए गए गेट को उखड़वा दिया। इसके साथ ही हिदायत दी कि उक्त रास्ता 40 वर्षों से चलन में हैं, उसे बंद नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला राजस्व गांव गढ़ी धर्मी का है। गांव के देवीलाल पुत्र अमृतलाल ने रास्ते पर पक्का घर बना लिया था। जिसे उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें