फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम से की एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट खुलवाने की मांग

Sun, 29 Jan 2023 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पहली बार बिलासपुर जिले के सुन्हाणी हेलिपैड पर पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। सुन्हाणी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार सहित जिला भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बरमाणा ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान जीतराम गौतम की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट को खुलवाने की मांग की और मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार की अध्यक्षता में मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को शाॅल, टोपी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार ने उन्हें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पूर्व सैनिक आश्रितों की समस्याओं से अवगत कराया।सिलाई एवं कढ़ाई अध्यापिका संघ आशा वर्कर, व्यापार मंडल सहित अन्य संघों के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्नल पीएस अत्री, सेना मेडल कैप्टन जोगेंद्र सिंह सेन, उपाध्यक्ष कैप्टन योगेंद्र पाल, सेना मेडल कैप्टन कुलबीर सिंह, सूबेदार मेजर जय सिंह, बलदेव शर्मा, शिव सिंह, सर्वजीत सिंह, नानक चंद, नायब सूबेदार लच्छू राम, नाहर सिंह, शिव सिंह, देशराज, मोहिंद्र सिंह, विकास सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें