फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवारों ने पैदल जा रहे युवक से एटीएम कार्ड छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर में काठमंडी पुल के पास गली में बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले युवक से उसका एटीएम कार्ड, चैक बुक और अन्य जरूरी सामान छीन लिया। वह वीरवार रात 10:30 बजे अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को दी शिकायत में एकता कॉलोनी निवासी सन्नी ने कहा कि वह गोहाना अड्डे पर मोबाइल की दुकान पर काम करता है। दो फरवरी की रात वह रेलवे स्टेशन की तरफ से अपने घर जा रहा था। रास्ते में काठमंडी पुल के पास गली में काले रंगी की बाइक पर तीन युवक आए और जबरन जेब से मोबाइल, बैग, एटीएम कार्ड, चैक बुक व अन्य जरूरी सामान छीन ले गए। अंधेरा होने के कारण उनका चेहरा नहीं देख पाया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसआई सुभाष ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें