फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेटी ने प्रेमी, मां और बहन के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महम के भैणी मातो गांव में नौ दिन पहले हुई कर्मबीर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कर्मबीर का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। हत्या को अंजाम देने की योजना में शामिल कर्मबीर की पत्नी घर से चली गई थी, जबकि बेटियों ने हिसार निवासी संदीप के साथ मिलकर पिता को मार डाला। यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है। एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज करके मां-बेटी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस ने कर्मबीर की मौत के मामले में हत्या, साजिश रचने समेत अन्य धाराएं जोड़ते हुए केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात की वजह आरोपी संदीप और मृतक की बेटी के बीच संबंध होने का अंदेशा जताया गया है। इस बारे में कर्मबीर को पता लगने पर उसे रास्ते से हटाया गया।
विज्ञापन


भैणी मातो निवासी दिलबाग का कहना है कि कर्मबीर उसका बड़ा भाई था। वह 26 जनवरी को अपने घर पर था। उसका आरोप है कि हिसार के बकलाना निवासी संदीप और दोनों भतीजियों ने मिलकर उसे मार डाला। इन्होंने कर्मवीर के साथ मारपीट करने के बाद उसका गला दबा दिया। इस साजिश में कर्मबीर की पत्नी लक्ष्मी भी शामिल रहीं। दिलबाग का कहना है कि संदीप बार-बार हमारे घर आता था। बड़े भाई कर्मबीर को यह पसंद नहीं था। इसलिए वह उसे आने से मना करता था। इसके चलते घर में झगड़ा भी हुआ। मेरे साथ भतीजे बिट्टू ने भी घर से झगड़े का शोर शराबा सुना है। यही नहीं 26 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे झगड़े के बाद संदीप घर पर ही मौजूद था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने कर्मबीर की मौत मामले में उसके छोटे भाई दिलबाग के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में हत्या समेत अन्य धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
निरीक्षक रमेश कुमार, प्रभारी, महम थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें