फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी वेटरनरी सर्जन की परीक्षा लीक होने के साक्ष्य आए सामने : अनुराग ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा शासित राज्यों में परीक्षा लीक होना आम बात हो गई है। नौकरी के लिए या तो परीक्षा नहीं होती और अगर परीक्षा हो जाए तो उसमें धांधली व पेपर लीक होना संभावित हो गया है। भाजपा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एचपीएससी की तरफ से करवाई गई वेटरिनरी सर्जन की परीक्षा में पेपर लीक होने के साक्ष्य सामने आए है। इससे पहले भी एडीओ परीक्षा पर सवाल उठ चुके है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने लगाए, वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम सबूत हैं कि वेटरिनरी सर्जन परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के पास पेपर से पहले के व्हाट्सएप चैट, ऑडियो और स्क्रीनशॉट के रूप में थे। पेपर को लाखों रुपये में बेचा गया है। खुद केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्याण ने एचपीएससी की एडीओ परीक्षा को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सरकार में बैठे अधिकारी और मंत्री वेटरिनरी सर्जन परीक्षा दे चुके छात्रों के ऊपर भी चुप्पी साधने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि एचपीएससी वेटरिनरी सर्जन परीक्षा में 28 प्रश्नों के गलत उत्तर की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। पेपर लीक के साक्ष्यों की भी जांच करें अन्यथा पेपर को रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करवाई जाए। इस मौके पर आप नेता प्रवीण प्रभाकर गौड़, लीगल सेल से मोक्ष पसरीजा, वेटरनरी डॉ. धर्मपाल, एडवोकेट महेश शर्मा, विजेंद्र हुड्डा, कुलदीप मोखरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें