फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने दिया धरना

Thu, 26 Jan 2023 01:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
25सीटीके130डीकेपी-बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ई-टेंडरिंग के खिलाफ ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन ने बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही किसानों के ट्रैक्टर मार्च को समर्थन किया और कार्यालय के बाहर उनका स्वागत करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अजय देशवाल ने बताया कि सरकार अड़ियल रवैये को अपनाए हुए है। न सरपंचों की बात सुन रही है और न किसानों की। बीडीपीओ कार्यालय पर सरपंच धरना दे रहे हैं , जबकि चीनी मिल पर किसान धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सरपंचों की मांग को पूरा करे और ई-टेंडरिंग को रद्द करते हुए सरपंचों की शक्तियों को बहाल करे। जब तक सरकार सरपंचों की मांग को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही 28 जनवरी को गांव जसिया में प्रदेशस्तरीय सरपंचों की रैली होगी और 29 जनवरी को पूरे प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह की रैली के खिलाफ गांवों में चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें