शाहपुर
हरसौली से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी । जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए । कस्बे के मौहल्ला सैनियान निवासी राजकुमार कोरी , रोहित व आकाश बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से हरसौली गए थे । देर शाम के समय जब वह वापस लौट रहे थे । जब वह गांव काकड़ा के निकट पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए । तीनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया । जहां उपचार के दौरान 40 वर्षीय र राजकुमार कोरी की मौत हो गई । दोनों अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया । कस्बा निवासी युवक की मौत होने से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई ।