फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेवला फ्लाईओवर पर दो बाइक भिड़ी, एक युवक मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मेवला फ्लाईओवर पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें ब्रह्मपुरी निवासी तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

एक बाइक पर दो और एक बाइक पर एक युवक जा रहा था। दोनों बाइकों की मेवला फ्लाईओवर पर भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना देने के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक आर्यन (18) पुत्र मुकेश दीक्षित निवासी रिठानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आर्यन के परिजनों को सूचना देते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल हुए हैं। जिनमें एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें