फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड : 25 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर में विकास उर्फ आकाश की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी महिला रिठानी निवासी अनिता पत्नी डॉ. प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

आकाश का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि 12 जनवरी को युवती ने आकाश को फोन करके अपने घर बुलाया था। युवती के पिता पशु चिकित्सक प्रदीप शर्मा ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। घटना में आकाश के शरीर की 56 हड्डियां टूट गईं थीं। इसके बाद आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने जाम लगा दिया था। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि आकाश हत्याकांड में फरार चल रही महिला को गिरफतार कर लिया है। आज आरोपी महिला को कोर्ट मे पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें