फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारीगर का नहीं लगा सुराग, पश्चिम बंगाल से लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर सराफा बाजार से कारोबारियों का एक करोड़ रुपये की कीमत का सोना चोरी करने के मामले में पश्चिम बंगाल गई पुलिस की टीम लौट गई है। आरोपी हाथ नहीं लगा है। पुलिस उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश देने की कोशिश कर रही है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में अनुज जैन और अन्य व्यापारियों का एक करोड़ रुपये का सोना चोरी करके सराफा कारीगर नूरुद्दीन फरार हो गया। आरोपी 15 जनवरी को फरार हो गया था। इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने 17 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक सप्ताह से पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वहीं, मेरठ बुलियन ट्रेडस्र एसोसिएशन के महमंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि सत्यापन कराने के लिए कारोबारी पुलिस का सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन सत्यापन के बाद कारीगर न भागे, इसकी क्या गारंटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें