संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कानपुर के कंजड़ गिरोह ने मेरठ पुलिस को 12 दिन तक घुमाया। हालांकि पुलिस ने चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब फरार तीन सदस्यों की तलाश जारी है। सभी सदस्यों पर डकैती के भी मुकदमे दर्ज हैं। अब इन सदस्यों पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
पांच जनवरी को इस गिरोह ने मेरठ में पीसीएस अधिकारी रामजीलाल की पत्नी कुंती सहित तीन लोगों के साथ लूट की वारदात की थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि इस गिरोह ने मेरठ के साथ ही एनसीआर के जिलों में भी वारदात की थी। एसओजी की टीम ने राहुल, गोलू उर्फ दीपक निवासी तुलसीनगर रसूलाबाद और कुलदीप उर्फ लला एवं रामू निवासी मंगलपुर जिला कानपुर देहात को गिरफ्तार किया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि फरार सदस्यों पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।