फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चचेरी बहन से शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेडा। क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम छेड़छाड़ के विरोध में भाई को गोली मारने वाले चचेरे भाई और एक अन्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चचेरी बहन से दोस्ती और शादी का दबाव बना रहा था। इसके चलते दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। इसी कारण फायरिंग की गई।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने रविवार देर शाम तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि उनके पड़ोस में देवर परिवार के साथ रहता है। देवर का बेटा अरशद उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी बेटी से छेड़छाड़ करता था। भाई ने इसका विरोध किया था। आरोप है कि अरशद अपने भाई के साथ पहुंचा था। इसके बाद युवक को गोली मारी गई। दी गई। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत में अभी सुधार है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें