फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्राम प्रधान और शिक्षक के विवाद की जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर सिखेड़ा के गांव मालीपुर में ग्राम प्रधान और शिक्षक के बीच मिड डे मील को लेकर चल रहे विवाद की जांच के लिए लिए सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शिक्षक के स्थानांतरण की मांग की। गांव मालीपुर में स्थित प्राइमरी विद्यालय में पिछले कई दिनों से ग्राम प्रधान और शिक्षक के बीच मिड डे मील को लेकर विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान दीपक का कहना है कि उन्होंने अपने खर्च से स्कूल में मिड डे मील पहुंचाया। लेकिन शिक्षक द्वारा मनमानी की जा रही है। उनके मिड डे मील का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उनके करीब 70 हजार रुपये मिड डे मील में खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की कि शिक्षक स्कूल में भी समय पर नहीं आते हैं, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शिक्षक के स्थानांतरण की मांग की। ग्राम प्रधान ने कहा कि उन्हें ऐसा शिक्षक स्कूल में नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक गांव में राजनीति करते हैं, जबकि उनका काम स्कूल में पढ़ाना है। ग्रामीण राहुल ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई भी मानक के अनुसार नहीं कराई जा रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा ने बताया कि शिक्षक और प्रधान दोनों से मौके पर पहुंचकर बात की गई है। मिड डे मील के पेमेंट को लेकर दोनों में कोई विवाद चल रहा है। जल्द ही ग्राम प्रधान के मिड डे मिल का भुगतान करा दिया जाएगा। साथ ही शिक्षक को भी समय पर स्कूल आने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें