फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारोबारियों का दो किलो सोना लेकर भागा कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सराफा कारीगर का सोना चोरी का एक और मामला सामने आया है। अब सदर सराफा बाजार से 10 से ज्यादा कारोबारियों का एक कारीगर सोना चोरी कर भाग गया। पुलिस को उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली है। चोरी गए सोने की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जारी है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के अनुज जैन सराफा बाजार में रहते हैं। यहीं पर उनका ज्वेलरी का शोरूम है। अनुज जैन समेत अन्य व्यापारियों के यहां पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर शेख नूरुद्दीन काम करता था। नूरुद्दीन ने जेवरात बनाने के लिए इन कारोबारियों से करीब दो किलो सोना लिया था। बाद में आभूषण लेकर नहीं पहुंचा। तलाश करने पर भी नूरुद्दीन का पता नहीं चला।
इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अनुज जैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी कैंट विवेक यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना कर दी गई है। कारीगर के साथियों से पूछताछ की है। आरोपी के रिश्तेदारों और ठिकानों के बारे में जानकारी लेने के अलावा बसअड्डे और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें