भरथना। क्षेत्र के सिरकौरा निवासी सत्यप्रकाश पत्नी और बेटे को लेकर गुजरात इस उम्मीद से गया था कि परिवार को खुशियां देगा। लेकिन पांच साल में ही उसका सब कुछ छिन गया। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। गुजरात पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
भाई अखिलेश ने बताया कि सत्यप्रकाश करीब पांच साल पहले पत्नी ममता और बेटे कृष्णा को लेकर गुजरात के भरुच जिला गया था। वहां के अंकिलेश्वर क्षेत्र में वह किराए पर रहने लगा था। ममता के गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गए। युवक गुजरात में ही काम करता था। संबंध में आड़े आने पर उसने 13 वर्षीय बेटे कृष्णा इसी के चलते ममता ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। 26 जनवरी को ममता ने अंकिलेश्वर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच की तो आठ दिन बाद शव बरामद कर लिया। ममता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस के सामने घटना कबूली। बताया कि पहले बेटे की हत्या की और बाद में पति की हत्या की भी साजिश रची थी। सत्यप्रकाश ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव में सत्यप्रकाश के दो भाई जगत व अखिलेश रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी प्रेमी रिश्तेदार बनकर ममता से मिलने आए दिन सत्यप्रकाश के घर आता-जाता था।