जालौन। प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंडों में कार्ययोजनाओं को लागू करने और विकास खंड के समग्र विकास के लिए जालौन ब्लाक को प्रदेश में दूसरी बार पहला स्थान मिला है।
खंड विकास अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार आकांक्षात्मक विकास खंडों का विकास कर रही है। इसके लिए प्रदेश के 100 पिछड़े विकास खंडों का चयन किया गया था। जिनमें सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास एवं आधारभूत संरचना के विविध मानकों पर इन विकास खंडों में समग्र विकास के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिसमें जालौन ब्लॉक का भी चयन किया गया था। उक्त विकास खंडों में जनवरी के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की रैंकिंग तैयार की गई है। जिसमें 66.22 अंक के साथ जालौन विकास खंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व दिसंबर में पहला स्थान प्राप्त हुआ था।