फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीआईओस समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Feb 2023 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी। जिला विद्यालय निरीक्षक, निवर्तमान पालिका अध्यक्षा समेत पांच लोगों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर लिया है। इनके खिलाफ नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य कक्ष एवं कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लेने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में वाद दायर है।
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में तीन वर्ष पूर्व प्रधानाचार्य स्नेह लता मिश्रा सेवानिवृत्त हो गईं थीं जिसके बाद प्रबंध तंत्र ने वरिष्ठता के आधार पर विद्यालय की शिक्षिका कंचन यादव को प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन प्रबंध तंत्र ने कंचन यादव पर अनियमितता करने का आरोप लगाकर पद से हटा दिया था। उनकी जगह शिक्षिका अपर्णा शर्मा को प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंप दी थी। प्रबंध तंत्र का यह निर्णय प्रधानाचार्य कंचन यादव को नागवार गुजरा। उन्होंने मामले को लेकर हाई कोर्ट में वाद दायर किया था। मामला अभी भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

इसके बाद कंचन यादव ने एक नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित पालिका, अध्यक्ष बैकुंठी देवी उनके पुत्र जगजीवन अहिरवार, विद्यालय के लिपिक जितेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य अपर्णा शर्मा पर कक्षा का ताला तोड़कर महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटने एवं फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में न्यायालय में भी वाद दायर किया था। तीन महीने चली सुनवाई के बाद 30 जनवरी को विशेष न्यायाधीश ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे इसी आदेश के अनुपालन में शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 380, 420, 467, 468 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया की अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें