फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खो-खो में रमन हाउस ने मारी बाजी

Sun, 05 Feb 2023 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा के लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। इसमें खो- खो बालिका वर्ग की प्रतियोगिता टैगोर हाउस व रमन हाउस के बीच हुई। रमन हाउस विजयी रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव ने टॉस कराया। पहले दिन विद्यालय के हॉस्टल के चारों हाउस शिवाजी हाउस, टैगोर हाउस, अशोका हाउस व रमन हाउस के बीच 400 मीटर वरिष्ठ बालक वर्ग की दौड़ में उत्कर्ष, 400 मीटर वरिष्ठ बालिका वर्ग में दिव्यांशी, 200 मीटर वरिष्ठ बालिका वर्ग में अवनी प्रथम रहीं।
200 मीटर कनिष्ठ बालिका वर्ग में जानवी, 200 मीटर कनिष्ठ बालक वर्ग में शोएब मलिक, गोला फेंक वरिष्ठ बालिका वर्ग में दिव्यांशी, बोरा रेस बालिका वर्ग में मनु, बलून ब्लास्ट बालक वर्ग मेंउत्कर्ष, बलून ब्लास्ट बालिका वर्ग में हिमांशी प्रथम रहीं। इस दौरान प्रबंधक पप्पन, निदेशक मैनुअल मंडोल, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, उपप्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव, उपेंद्र सेंगर, नूरेन अहमद व शीराज हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें