फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए आधार जरूरी

Sun, 05 Feb 2023 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाने आने वाले मरीजों का डाटा ऑनलाइन होगा। मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि कुछ दिनों तक अलग काउंटर पर इसके बिना भी पर्चा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन सैफई मेडिकल कॉलेज में ढाई से तीन हजार मरीज दिखाने के लिए ओपीडी में आते हैं। अब इन सभी मरीजों का डाटा ऑनलाइन रखा जाएगा। इससे मरीज का मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर डालते ही मर्ज और उससे जुड़े उपचार की जानकारी मिल जाएगी। शनिवार को करीब 1600 मरीज ओपीडी में दिखाने आए थे। सभी के आधार कार्ड देखने के बाद ही पर्चे बनाए गए। जानकारी के अभाव में कुछ मरीज शनिवार को आधार कार्ड लेकर नहीं पहुंचे। काफी देर परेशान रहने के बाद उच्चाधिकारियों ने अगली बार आधार कार्ड लाने की बात कहकर पर्चे बनवाए।
मरीजों की सुविधा के लिए शासन के आदेश पर यह व्यवस्था कराई गई है। आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर सेव होने से मरीजों का पूरा डाटा मिल सकेगा। अभी कुछ मरीजों की परेशानी को देखते हुए एक काउंटर पर बिना आधार कार्ड वाले मरीजों के पर्चे बनवा दिए जाएंगे। मरीजों से आग्रह है कि वह आधार कार्ड लेकर ही ओपीडी में दिखाने आएं। -प्रो/डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें