नवाबगंज। कस्बा निवासी महिला दोपहर घर का काम कर रही थी। परिवार का ही युवक व उसका साथी महिला के घर में घुस गया और उसे दबोचकर छेड़छाड़ करने लगे। महिला के चीखने पर युवक व उसके साथी गालीगलौज कर लाठी-डंडे उसे पीटने लगे। चीख सुन महिला के परिजन आ गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। महिला ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।