फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कागजों में नहीं धरातल पर दिखे योजनाओं का लाभ

Sat, 04 Feb 2023 01:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के प्रभारी मंत्री व कारागार एवं होमगार्ड विभाग के स्वतंत्र प्रभारी राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ कागज पर ही नहीं धरातल पर भी दिखना चाहिए। किसी भी योजना में बिचौलियों का प्रवेश न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता व जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाया जाएगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने मुद्दा उठाया कि शासन के निर्देश के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी आमलोगों पर एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं, इससे जनता में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए गए गड्ढा मुक्त सड़कों की क्रॉस जांच कराने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन कर जांच कराई जाए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 419 गोशालाओं में 42 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। एसपी ईरज राजा ने कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, डीएम चांदनी सिंह, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, रविकांत द्विवेदी, अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाहर से न लिखी जाएं दवाएं
उरई। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम, डेंगू वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, चिल्ड्रन मेडिकल वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिए कि उपचार की सुविधा सभी को मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में दवाओं का लिखित रिकॉर्ड नहीं मिला। जिस पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही निर्देशित किया कि दवाओं का लेखा जोखा अवश्य होना चाहिए। अगर बाहर से मरीजों को दवाइयां लानी पड़ी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, सीएमएस डॉ अविनेश कुमार बनौधा आदि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने आईटीआई और आयुष अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

दुरुस्त कराएं हैंडपंप, भरवाएं तालाब
जालौन। जनचौपाल में मंत्री ने बीडीओ को निर्देश दिए कि ब्लॉक क्षेत्र में जितने भी हैंडपंप हैं उन्हें गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही जांच लें। जहां हैंडपंप खराब हैं उनकी सूची तैयार कर हैंडपंपों को दुरुस्त कराएं। जन चौपाल में उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन योजनाओं समेत प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनाओं का लाभ मिलने से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान 17 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी भी मंत्री ने सौंपी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, उदयन पालीवाल, गिरीश गुप्ता, धीरज बाथम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें