झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए छीना झपटी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान गौरव निवासी रोहतक हॉल कच्चा बाबरा रोड झज्जर के तौर पर की गई।
मामलो की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर उपनिरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि ईश्वर निवासी रामनगर कॉलोनी झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि हर रोज की तरह वह सुबह सुबह घूमने के लिए रोहतक रोड पर निकला था। गुड्डा बाईपास के नजदीक दो लड़के मोटरसाइकिल लिए हुए खड़े थे।उनमें से एक लड़के ने भागकर मुझे रोका और उसके साथ हाथापाई करने लगा। इसी दौरान पीछे से दूसरे लड़के ने मेरे सिर पर चोट मारी और उसका मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया था।
-मोटर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा
बुधवार रात को शहर से एक व्यक्ति ने सूचना दी की उसके घर में घुसकर आरोपी उसकी बिजली की मोटर चुरा ले गए हैं। पुलिस की ओर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान विक्रम निवासी सीताराम गेट झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चुराई हुई पानी की मोटर बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।