नबावगंज। कस्बे की मछली मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे मत्स्य विभाग के इंस्पेक्टर ने मांगुर मछली की बिक्री न करने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर चेतावनी दी कि मांगुर मछली बेचने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को पुलिस बल के साथ मछली मंडी में जांच करने पहुंचे मत्स्य विभाग के निरीक्षक दिवाकर सिंह ने मंडी में मांगुर किस्म की मछली को न बेचने की हिदायत दी।
इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मांगुर मछली पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी दशा में बाजार में मांगुर मछली को न बेचा जाए। विक्रेताओं से उन्होंने कहा कि यह पहली चेतावनी दी जा रही है, अगली बार बिक्री करते हुए किसी को भी पकड़ा गया तो पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इस पर मछली व्यापारी रामवीर, यूनुस खान, रियासत खान, बासित अली ने इंस्पेक्टर को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में मांगुर मछली नहीं बेचेंगे।